नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात…

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त मंत्रियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे जनहित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Previous post धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ…
Next post हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि…