एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हालचाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…

Spread the love

 

ऋषिकेश 19 मार्च।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों की टीम से सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

Previous post देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…
Next post उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला शुरू, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित…