जम्मू कश्मीर में गोली लगने से चंपावत के जवान दीपक सिंह का निधन, परिजनों में मचा कोहराम

Spread the love

भारत पाकिस्तान सीमा पर उत्तराखंड के चंपावत के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से निधन की खबर सामने आई है। पाटी विकास खंड के खरही गांव निवासी अग्निवीर जवान दीपक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से स्वजन में कोहराम मच गया है। दीपक जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना की अग्रिम चौकी में तैनात थे।

जवान दो साल पहले ही बतौर अग्निवीर भर्ती हुआ था। वहीं, अग्निवीर जवान के निधन की सूचना से पूरे जिले सहित प्रदेशभर में शोक की लहर है। बताया जा रहा कि जवान का पार्थिव शरीर सोमवार तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है. दीपक दस दिन पहले ही वह छुट्टी काटकर ड्यूटी में वापस लौटे थे।

Previous post मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर दी बधाई
Next post निजी संस्थान में नौकरी मिलने उपरांत माता संग प्रशासन का धन्यवाद करने कलेक्ट्रेट पहुंची प्रियंका