वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्रा अवंतिका परमार ने सी एस आई आर नेट जे आर एफ की परीक्षा उत्तीर्ण की

Spread the love

उत्तरकाशी: रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्रा अवंतिका परमार ने सी एस आई आर नेट जे आर एफ की परीक्षा उत्तीर्ण की। अवंतिका की सफलता पर वनस्पति विज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी डॉ एम पी एस परमार तथा सभी प्राध्यापकों द्वारा छात्रा को बधाई दी गई तथा मिठाई खिला कर उसका स्वागत किया गया।

अवंतिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा गुरुजनों को दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही वनस्पति विज्ञान विभाग की अवंतिका एवं अपर्णा का चयन केंद्रीय विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा में पी एच डी के लिए हुआ है। सभी प्राध्यापकों ने दोनों छात्राओं को बधाई दी।

Previous post आपदा राहत हेतु सत्संग संस्था ने मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की ₹1 करोड़ की सहयोग राशि
Next post प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड में अतिवृष्टि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की