बैंक ऑफ बड़ौदा ने धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए ₹ 1 करोड़ की राशि दी

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 1 करोड़ की धनराशि का योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दिए सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर सचिव श्री मनमोहन मेंनाली, ऑफ बड़ौदा के जी.एम श्री प्रतीक अग्निहोत्री, डीजीएम श्री एस.पी.एस तोमर, रीजनल हेड श्री अरविंद जोशी मौजूद रहे।

Previous post ब्रह्मोस ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब.. ऑपरेशन सिंदूर पर DRDO चीफ का रिएक्शन
Next post बेंजी बना रुद्रप्रयाग का संस्कृत ग्राम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ