मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा स्थित आवास में स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई…

Spread the love

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा स्थित आवास में स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगो को रंग लगाते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान बैठक होली में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने थारू जनजाति के लोकनृत्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा होली का पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। होली पर्व समाज में सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा हमने अपनी संस्कृति को संरक्षित करते हुए, आने वाली पीढियों तक भी पहुंचना है।

Previous post उत्तराखंड खाकी पर दाग! CID दफ्तर में तैनात महिला दारोगा से दुष्कर्म…
Next post उनती एग्री और मारुत ड्रोन्स ने शुरु की ‘ड्रोन यात्रा’ …