मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…

Spread the love

देहरादून 03 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में राजीव घई (उप सेना प्रमुख–रणनीति) ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक और सामरिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण उत्तराखंड में विकास, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेना का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और भारतीय सेना के बीच बेहतर समन्वय से राज्य में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास में सेना का योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है।

Previous post जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
Next post प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…