सुश्री प्रियंका भट्ट ने चम्पावत में जिला पूर्ति अधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार

Spread the love

जनपद चम्पावत को नयी जिला पूर्ति अधिकारी के रूप में सुश्री प्रियंका भट्ट मिली हैं। उन्होंने मंगलवार औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया।
यह उनकी प्रथम नियुक्ति है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया तथा विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

सुश्री भट्ट ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुलभ और लाभार्थी केन्द्रित बनाना रहेगा। उन्होंने कहा राशन वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत को गम्भीरता से लिया जाएगा।

Previous post मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में मीडिया से वार्ता की…
Next post एक वर्ष से न्याय को भटक रही थी दुखयारी सीमा, डीएम के ने काटी बैंक प्रबन्धक की आरसी